{"_id":"695a89cff81c63497108ce24","slug":"a-female-tourist-was-molested-after-her-car-window-was-broken-agra-news-c-326-1-ag11011-100963-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार का शीशा तोड़कर महिला पर्यटक से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार का शीशा तोड़कर महिला पर्यटक से बदसलूकी
विज्ञापन
देखती रही अछनेरा पुलिस, टोल कर्मी करते रहे पर्यटक महिला से अभद्रता, महिला ने 112 पर शिकायत जबरद
अछनेरा। अछनेरा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर शनिवार शाम टोल कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। वृंदावन से बांके बिहारी के दर्शन करके लौट रहे मध्य प्रदेश के एक परिवार की कार का शीशा टोलकर्मी ने तोड़ दिया। कार सवार महिला उसके पति और अन्य सदस्यों के साथ टोलकर्मी ने जमकर अभद्रता की। पीड़ितों का आरोप है कुकथला पुलिस एवं पीआरबी के सामने भी टोल कर्मचारियों ने अभद्रता की।
पीड़ित गजेंद्र सिंह भदौरिया निवासी ग्वालियर ने बताया शनिवार शाम करीब चार बजे वह पत्नी रिंकी साहू और अन्य परिजनों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देकर लौट रहे थे। रायभा टोल प्लाजा पर एक टोल कर्मी ने पीछे से हाथ में पहने लोहे के कड़े से कार के शीशे पर प्रहार कर दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया। इसका विरोध करने पर कई टोलकर्मी एकत्र हो गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि टोल कर्मियों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। सूचना पर कुकथला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे जांचने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कैमरे चैक कराने से मना कर दिया। चौकी प्रभारी ने कहा कैमरे चैक कराना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पीड़ितों ने बताया वे सोमवार को आगरा पहुंचकर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत करेंगे।
वर्जन
टोल पर हुई घटना के बारे में जानकारी ली गयी है। चालक द्वारा कार को ट्रक से आगे निकालने की कोशिश की गई, इसलिए टोलकर्मी द्वारा कार को रुकवाने के दौरान हाथ लगने से कार का शीशा टूट गया। टोल पर कैमरों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
— रोहित शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
मामला संज्ञान में है, लेकिन पीड़िता ने लिखित तहरीर नहीं दी है। मौखिक शिकायत की थी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
-विजय चंदेल, इंस्पेक्टर अछनेरा