{"_id":"69d6b778c556be662e0a9150","slug":"a-farmer-died-after-being-hit-by-a-rotavator-while-ploughing-his-field-angry-villagers-blocked-the-fatehabad-shamsabad-road-by-placing-the-body-there-the-accident-occurred-in-barovara-khurd-agra-news-c-421-1-ssd1002-5377-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत की जुताई के समय रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम, बड़ोवरा खुर्द में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत की जुताई के समय रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम, बड़ोवरा खुर्द में हुआ हादसा
विज्ञापन
शमसाबाद सड़क पर बैठकर विलाप करती महिलाएं
शमसाबाद। क्षेत्र के ग्राम बड़ोवरा खुर्द में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हादसा सुबह 11 बजे करीब हुआ। ग्राम बड़ोवरा खुर्द निवासी 32 वर्षीय किसान सत्यप्रकाश अपने खेत में हरी सब्जी उगाने के लिए रोटावेटर से जुताई करवा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुताई के दौरान अचानक किसान का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रोटावेटर के चलते हुए ब्लेडों पर जा गिरा। रोटावेटर की चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक सत्य प्रकाश अपने पीछे तीन मासूम बच्चों और पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी मयंक तिवारी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने किया हंगामा
हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुआवजे और सहायता की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसीपी शमसाबाद मयंक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उचित सहायता का भरोसा दिलाकर शांत कराया।