{"_id":"6aa70ee3be77719f2b0880b2","slug":"a-committee-comprising-the-adm-and-dios-will-verify-the-voter-list-agra-news-c-25-1-agr1067-1158753-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एडीएम और डीआईओएस की कमेटी करेगी मतदाता सूची का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एडीएम और डीआईओएस की कमेटी करेगी मतदाता सूची का सत्यापन
विज्ञापन
आगरा। अध्यापक बनने की योग्यता और स्कूल का पता न होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन सूची में मतदाता बन गए। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने एडीएम सिटी और डीआईओएस की टीम गठित कर पूरी मतदाता सूची में शामिल शिक्षकों और उनके विद्यालयों का सत्यापन शुरू कराया है।
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप के निर्देश के बाद डीएम मनीष बंसल की टीम अब मतदाता सूची की हर परत उधेड़ने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार टीम को भी कुछ नाम ऐसे मिले हैं, जिनके दोहराव की बात सही है। ऐसे में अधिकारी पूरी लिस्ट को चेक कर संशोधित सूची जारी करने के लिए कदमताल कर रहे हैं।
बता दें, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट की अमर उजाला की पड़ताल में खेल का पता चला था। सूची में कई ऐसे शिक्षकों के नाम मिले, जो दो जगह दर्ज थे। वहीं, कई ऐसे विद्यालयों के शिक्षक मतदाता बना दिए गए हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। बाह की दो बहनों को भी मतदाता बना दिया गया जो हाल ही में स्नातक हुई हैं। इस सूचना के सामने आने के बाद मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने जांच कराने की बात कही थी। अब प्रकरण में जांच शुरू होने के साथ ही फर्जी मतदाताओं को चिह्नित कर बाहर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।