फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A case of assault gone viral between a young man and a girl near Shahjahan Garden in Agra

Agra: युवक-युवती का कांवड़ियों के साथियों से विवाद का मामला सोशल मीडिया पर वारयल, जमकर चले हाथ-घूंसे

Sun, 31 Jul 2022 10:22 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Jul 2022 10:22 PM IST
सार

ताजगंज स्थित शाहजहां गार्डन के पास कांवड़ियों के साथ कुछ युवक चल रहे थे। इसी दौरान रास्ते से युवती व युवक स्कूटी से निकलकर जा रहे थे। इस बीच कांवड़ ले जाने वालों में से किसी के साथी की बात पर युवती से कहासुनी हो गई। कुछ देर में ही उनमें विवाद होने लगा। इसी दौरान किसी ने मामले का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
A case of assault gone viral between a young man and a girl near Shahjahan Garden in Agra
मारपीट करते युवक-युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित शाहजहां गार्डन के पास रविवार दोपहर ढाई बजे स्कूटी सवार युवक और युवती का कांवड़ियों के साथ चल रहे एक युवक से विवाद हो गया। युवक ने युवती के साथी को थप्पड़ मार दिया। इस पर युवती युवक से भिड़ गई और उनमें मारपीट हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें युवती और युवक के बीच मारपीट होती नजर आ रही है। युवती के साथी के हाथ में हेलमेट लगा है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के साथ कुछ युवक चल रहे थे। रास्ते से युवती और युवक स्कूटी से निकलकर जा रहे थे। कांवड़ ले जाने वाले के साथी की किसी बात पर युवती से कहासुनी हो गई। उनमें विवाद होने लगा। तभी युवती के साथी को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। इस पर मारपीट हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मगर, मौके पर कोई मिला नहीं। अगर, शिकायत की जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रामबाग चौराहे पर ट्रक की टक्कर से कांवड़िये घायल, हंगामा
आगरा के सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे दो युवकों को रामबाग चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। यह देखकर वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। सिकंदरा के गांव मोहम्मदपुर निवासी सचिन और धीरज सोरों घाट से कांवड़ लेकर आए थे। रविवार दोपहर को तीन बजे रामबाग चौराहे पर आए। तभी तेज गति से आते ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसा देखकर लोग जुट गए। उन्होंने ट्रक को रोक लिया। कांवड़ियों ने गलत तरीके से ट्रक चलाने का आरोप लगाया। इससे हंगामा होने लगा। सूचना पर बजरंग दल के पदाधिकारी श्याम किशोर शर्मा सहित अन्य लोग आ गए। सचिन और धीरज का इलाज कराया गया। वह बिना शिकायत के ही चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed