फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A case has been registered in connection with the riot and firing in Chhoti Nagariya

Agra News: छोटी नगरिया में हुए बवाल और फायरिंग के मामले में केस दर्ज

Sun, 16 Mar 2025 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered in connection with the riot and firing in Chhoti Nagariya
सांकेतिक
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की छोटी नगरिया में रुपये लेनदेन के विवाद में हुए बवाल और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन नामित सहित 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटी नगरिया निवासी लक्ष्मण गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि पुत्र की शादी में उन्होंने वर्ष 2023 को कोमल यादव से 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। 14 मार्च 2025 को कोमल यादव ने फोन कर अपने रुपये वापस मांगे। उन्होंने दो दिन में रुपये वापस करने की बात कही और फोन काट दिया। अगले दिन 15 मार्च को आरोपी कोमल यादव तमंचा लेकर आया, उसके साथ दीपक यादव और शिवम यादव लाइसेंसी राइफल लिए हुए थे। इन लोगों के साथ 10-12 लोग भी थे। आरोपियों ने आते ही गाली गलौज करते हुए उन्हें, पत्नी, पुत्र सूरज, आकाश को पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की नीयत से दीपक ने राइफल और कोमल यादव ने तमंचे से फायरिंग की।
विज्ञापन

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। उक्त घटना का एक वीडियो भी शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लक्ष्मण गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed