फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A candlelight vigil was held to protest the deadly attack on the brothers; saffron-clad people and social workers took to the streets to protest the working style of the Kirawali police.

Agra News: भाइयों पर जानलेवा हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, किरावली पुलिस की कार्यशैली के विरोध में सड़क पर उतरे भगवाधारी और समाजसेवी

Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A candlelight vigil was held to protest the deadly attack on the brothers; saffron-clad people and social workers took to the streets to protest the working style of the Kirawali police.
एक राय होकर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने नाबालिग भाइयों को पीटा, पुलिस ने मामूली धाराओं में की क
अछनेरा। थाना किरावली क्षेत्र की सब्जी मंडी में दो नाबालिग सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने के आरोपों के बीच हिंदूवादी संगठनों और समाजसेवियों ने बुधवार शाम कस्बे में कैंडल मार्च निकाल कर एसडीएम किरावली को ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन

विगत 30 अप्रैल को किरावली सब्जी मंडी में मोटरसाइकिल हटाने पर मामूली विवाद हुआ था। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक समुदाय विशेष के युवकों ने दो नाबालिग भाइयों पर हमला कर दिया। एक किशोर के सिर में 14 टांके आए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। धरना दे रहे हिंदूवादी संगठनों और समाजसेवी भोजकुमार फौजी का आरोप है कि पुलिस ने इस संगीन मामले में लीपापोती की है। डिजिटल साक्ष्यों (वीडियो) के बावजूद पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। आरोप है कि थाने में पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर मूल तहरीर बदलवा दी गई और आरोपियों को मामूली धाराओं में लाभ पहुंचाया गया। मोनी बाबा आश्रम पर पिछले चार दिनों से धरनारत सैकड़ों लोग बुधवार को किरावली तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी दिव्या सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर धरने की अनुमति मांगी। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

न्याय दो, अन्याय की करो विदाई
उधर, बुधवार शाम 7 बजे करीब पुलिस की कार्यशैली के विरोध में भगवा वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिला-पुरुषों ने हाथ में बैनर और मोमबत्तियां लेकर कस्बा बाजार, सब्जी मंडी और थाने के सामने से होकर स्टेशन रोड तक कैंडल मार्च निकाला। न्याय दो, अन्याय की करो विदाई के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोषियों पर कठोर धाराएं नहीं लगतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed