फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A call to realize the name of a tree mother

Agra News: ‘एक पेड़ मां के नाम को साकार करने का आह्वान’

Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
A call to realize the name of a tree mother
कासगंज। जिले के प्रभारी और प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शासन ने इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधरोपण का महाअभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 36 करोड़ 50 लाख पौधे रोपित किए जाने हैं। करोड़ों पौधे लगाने का कार्य तभी पूरा हो सकता है जब आमजन की महाअभियान में गंभीरता पूर्वक भागीदारी सुनिश्चितहो। उन्होंने इस महाअभियान के मौके पर शनिवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ पौधे रोपित किए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में 24 लाख 54 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। उन्होंने पौधों के संरक्षण और देखभाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोग जिम्मेदारी के साथ पौधों को बचाने पर पूरा ध्यान दें। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने भी पौधरोपण किया और अधिक से अधिक लोगों से अपनी मां के नाम पर पौधरोपण करने की अपील की।पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग की सचिव एवं नोडल अधिकारी के. धनलक्ष्मी ने पौधरोपण अभियान को पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर बताते हुए कहा कि सभी लोग इस अभियान का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। डीएम मेधा रूपम व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जिले के पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी मां ने नाम पौधरोपण करके एक अच्छी स्मृति बनाई जा सकती है। डीएम ने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कराकर लगाए गए सभी पौधों का संरक्षण करें। रोपित पौधों को जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed