फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A 50 year old man tried to rape a 9 year old girl In Agra

UP: 50 वर्षीय शख्स बना हैवान...9 वर्ष की बच्ची को झाड़ियों में खींच लिया, हाथ-पैर बांध दिए; साहस से बच सकी जान

Sun, 02 Feb 2025 11:20 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:20 AM IST
सार

बालिका की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंच गए। दरिंदगी का प्रयास कर रहे शख्स को पकड़ लिया। पुलिस ने पाॅक्सो सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
A 50 year old man tried to rape a 9 year old girl In Agra
पुलिस की हवालात में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में शुक्रवार रात को रिश्तेदार के शादी समारोह में आई नाै साल की बालिका से 50 वर्षीय शख्स ने दरिंदगी की कोशिश की। लौटते समय रास्ते में बहाने से रोककर आरोपी उसे झाड़ियों में ले गया। हाथ-पैर बांध दिए, बालिका ने साहस दिखाया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर कई लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर बालिका को बचाया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


बालिका हरीपर्वत क्षेत्र की है। शुक्रवार रात को उसके घर के पास रहने वाली रिश्तेदार के यहां शादी का कार्यक्रम था। वह भी कार्यक्रम में आई थी। रात करीब आठ बजे पास में ही दुकान पर नमकीन लेने गई थी। रास्ते में 50 वर्षीय व्यक्ति मिला। उसने पहले बात करने की कोशिश की। मगर, जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


उससे कुछ सामान लाने के लिए कहने लगा। मगर, उन्होंने मना कर दिया। इस पर बालिका का हाथ पकड़ लिया। वह विरोध करने लगी। इस पर झाड़ियों में खींचकर ले गया। उनके हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए। बालिका ने साहस दिखाया। उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर रास्ते से निकलकर जा रहे लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर बालिका को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया। आरोपी सिटी स्टेशन रोड निवासी रामअवतार है। वह घूमता रहता है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed