फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सुल्तानगंज पुलिया पर आज से वन वे चलें

सुल्तानगंज पुलिया पर आज से वन वे चलें

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सुल्तानगंज पुलिया पर जाम की समस्या दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। वन वे प्लान गुरुवार से लागू हो जाएगा। बुधवार को पुलिस ने बेरीकेडिंग और कोन लगाए। लोगों को वन वे के बारे में बताने के लिए जानकारी लिखे बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें, सुल्तानगंज पुलिया के लिए वन वे प्लान बनाया गया है। कमला नगर जाने के लिए चौराहे से सौ मीटर आगे कट बनाया गया है। इसी तरह विजय नगर जाने के नेहरू नगर के पास कट है। एसपी ट्रैफिक डा. राम सुरेश यादव ने बताया कि सर्विस रोड और चौराहे पर स्टाप लाइन बनाई गई हैं। रेड लाइट पर वाहनों को रोकने के लिए चेन लगा दी हैं। दोनों तरफ के सर्विस रोड पर एक तरफ यातायात पुलिस कर्मी की ड्यूटी रहेगी। लोग गलत दिशा में वाहन न निकालें, उसके लिए कोन लगाए हैं। टूटे डिवाइडर बंद कर दिए हैं। वन वे का पालन सख्ती से कराया जाएगा। बोर्ड लगाकर लोगों से नियमों के पालन की अपील भी की गई। उल्लंघन पर फोटो चालान की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

जाम ने किया परेशान
बुधवार को सुल्तानगंज पुलिया पर पूरे दिन जाम की समस्या ने लोगों को परेशान किया। हाईवे पर सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। लोगों के वाहन से लेकर यात्री वाहन, एंबुलेंस आदि जाम में फंस गईं। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed