{"_id":"3-90244","slug":"Agra-90244-3","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
Agra
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ई-कामर्स कंपनियों द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग और नए कंपनी एक्ट के कई प्रावधानों के खिलाफ व्यापारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर ऑनलाइन ट्रेडिंंग पर रोक लगाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान के तहत बुधवार को व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष चुन्नी लाल गुप्ता ने कहा कि एफडीआई से भी ज्यादा खतरनाक ऑनलाइन ट्रेडिंग है। इससे सरकार को जहां टैक्स का नुकसान हो रहा है, वहीं छोटे दुकानदार, व्यापारियों और आढ़तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री रमन लाल गोयल ने कहा कि नए कंपनी एक्ट में रिश्तेदारों, दोस्त से लोन नहीं लेने का प्रावधान गलत है। प्रदर्शन में चुुन्नी लाल गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, रमन लाल गोयल, मुकेश सिंह, कपूर चंद्र रावत, ओम प्रकाश वर्मा, संदीप मित्तल, इलियास अख्तर वारसी, संजय अग्रवाल, सचिन भदौरिया, हरिओम शर्मा, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।