फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मोहर्रम पर झगड़े, एक की मौत

मोहर्रम पर झगड़े, एक की मौत

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। मोहर्रम पर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर हुए झगड़ों में एक की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। शाहगंज के ख्वासपुरा में एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। पत्थर लगने से वृद्ध मोहम्मद हबीब की मौत हो गई। गोबर चौकी स्थित पक्की सराय में अखाडे़बाजी के दौरान मारपीट और पथराव हुआ। महिला समेत दो लोग घायल हुए। कांशीराम योजना ई ब्लाक में भी ताजिये को गिराने की कोशिश पर माहौल गर्माया।
विज्ञापन

ख्वासपुरा निवासी कासिम और कय्यूम के बीच सोमवार रात एक बजे ताजिये के जुलूस के लिए ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। लोगों ने तब तो विवाद शांत करा दिया। मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे दोनों पक्षों के लोग फिर भिड़ गए। घरों की छतों पर चढ़ ईंट-पत्थर फेंकने लगे। अफरातफरी मच गई। क्षेत्र के रहने वाले मो. हबीब (60) झगड़े को शांत करने के लिए गली मेें आगे बढ़े ही थे कि एक ईंट उनके सिर में आकर लगी। वह गिर पड़े। घरवाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। दोपहर एक बजे हबीब की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पुत्र शकील ने एक पक्ष के कासिम, शाहिद, हासिम और दूसरे पक्ष के कय्यृूम, तय्यूब और अकरम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, गोबर चौकी के पक्की सराय नई आबादी मेें मुकीम के घर पर ताजिया रखा गया था। दोपहर में ताजिया के जुलूस से पहले अखाड़ेबाजी की जा रही थी। पड़ोस की प्रवेश कुमारी के परिवारीजन कपड़े सुखा रहे थे। कपड़ों का पानी शबनम पर गिरने से विवाद हुआ। कुछ ही देर में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। गोबर चौकी में ही जुलूस ले जाने के दौरान मारपीट हो गई। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। एत्माद्दौला के कांशीराम योजना ई ब्लाक में ताजिया का जुलूस लेकर जाने से पहले दूसरे समुदाय के युवक से मारपीट कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को करबला के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed