{"_id":"3-84521","slug":"Agra-84521-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत
Agra
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। दूरा गांव में मंगलवार को नहाने गए तीन छात्र तालाब में डूब गए। दो को ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि कुछ देर बाद तीसरे का शव बरामद हुआ। तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
गांव दूरा निवासी मनीष (8) पुत्र गुड्डू, यश (7) पुत्र दिनेश गांव में ही एमबीडी स्कूल में क्रमश: कक्षा तीन और दो के छात्र थे, जबकि नितिन (8) पुत्र नेत्रपाल उंदेरा के ऑक्सफोेर्ड में कक्षा दो का छात्र था। यश के माता-पिता हरिद्वार गए हैं, जबकि नितिन के माता-पिता अहमदाबाद में मंदिरों में मार्बल के ठेकेदार हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक बजे तीनों घर पहुंचे। तकरीबन तीन बजे बारिश में नहाने के लिए निकले। गांव दूरा-कागारौल स्थित तालाब में तीनों नहाने के लिए कूद गए। गहरे पानी में डूूबने लगे। चीखपुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मनीष और यश को बाहर निकाल लिया, जबकि नितिन का पता नहीं चला। इसी बीच कुछ ग्रामीण दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। काफी देर बाद नितिन का शव भी बरामद कर लिया गया।
पहले भी हो चुकी है एक व्यक्ति की मौत
ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इसी पोखर में डूबकर गांव के ही मनोज की मौत हो चुकी है। मनरेगा के तहत पोखर की तकरीबन दो वर्ष पूर्व साफ-सफाई के लिए खोदाई हुई थी।