{"_id":"3-84462","slug":"Agra-84462-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमग्न हुई बिजलीघर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमग्न हुई बिजलीघर की सड़कें
Agra
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सोमवार शाम को हुई बारिश कुछ हल्की थी लेकिन करीब 30 मिनट की ही बारिश में बिजलीघर चौराहा पानी, पानी हो गया। शिवाजी मार्केट सहित आसपास की दुकानों में पानी भर गया। इसके चलते सोमवार को भी व्यापार चौपट रहा।
व्यापारी श्याम भोजवानी, श्याम पैंगोरिया ने बताया कि सोमवार को हुई बारिश की वजह से बिजलीघर क्षेत्र में तीन-तीन फुट तक पानी भर गया। रविवार शाम को हुई बारिश से गंदगी हो गई थी। जिसे सोमवार को साफ किया तो फिर पानी भर गया। बारिश तेज नहीं थी इसकी वजह से शहर के अन्य इलाकों में हल्का जलभराव रहा।
यमुना का जलस्तर बढ़ा
पिछली कुछ बारिश के बाद यमुना का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को जीवनी मंडी वाटर वर्क्स पर नदी का स्तर करीब 489.1 फुट था। गोकुल बैराज से भी करीब 16 हजार क्यूसेक का डिस्चार्ज चल रहा था। हालांकि सोमवार को पानी कुछ घटकर 487.6 फुट हो गया है लेकिन फिर यमुना लबालब हो गई।