{"_id":"3-83472","slug":"Agra-83472-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपक लिए पर्यटन मंत्री : फेडरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपक लिए पर्यटन मंत्री : फेडरेशन
Agra
Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी आए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्रीपद नाइक के दौरे पर मची रार बढ़ती जा रही है। बुधवार को शहर के सभी पर्यटन संगठनों ने संयुक्त बैठक कर आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन (एडीएफ) पर वार पर वार किए। एडीएफ द्वारा मंत्री को दिए गए डिनर पर सवाल खड़ा करने के साथ नीतियों और सदस्यों पर व्यक्तिगत हमले भी किए।
होटल गोवर्धन में बैठक के बाद फेडरेशन आफ ट्रेवल एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव तिवारी ने एडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों मंत्री के डिनर पर 5.50 लाख रुपये खर्च की जगह वह समाजसेवा करते तो बेहतर रहता। एडीएफ ने पर्यटन मंत्री को गलत मुद्दे बताकर गुमराह किया है, जिनके लागू होने पर आगरा को नुकसान होगा। फेडरेशन आफ ट्रेवल एसोसिएशन सचिव शमशुद्दीन ने आरोप लगाया कि पर्यटन मंत्री को जिस तरह से लपका गया वह पूरे ट्रेड के लिए नुकसानदेह है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि एक चिकित्सक इलाज तो बेहतर कर सकता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि समग्र पर्यटन की उन्हें जानकारी हो। ठीक उसी तरह जैसे गाइड दिल या दूसरे आपरेशन को नहीं कर सकते। एडीएफ के सदस्य दूध के धुले नहीं हैं। कीठम के पास वह कंक्रीट का जंगल बना रहे हैं, जबकि वह बर्ड सेंक्चुरी है। एसोसिएशन के ही पूर्व अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि एडीएफ के सदस्यों द्वारा अफसरों से नजदीकी बनाकर पर्यटन के नाम पर जो भी काम कराए गए, उनका नुकसान ही हुआ है। होटल वाले अगर जूता, रियल एस्टेट, चिकित्सा, कार शोरूम पर सुझाव देंगे तो क्या हालत होगी।
आपत्ति एवं पूर्व के मुद्दों का ये हाल
- ताजमहल पर ई-टिकटिंग की जगह बार कोड, स्कैनर
- स्मारकों में खान-पान की व्यवस्था का खुलकर विरोध
- एडीए द्वारा पथकर बढ़ाने का एडीएफ सदस्य का सुझाव
- स्मारकों को जोड़ने वाली बस का संचालन, जो फेल हो गई
- एमजी रोड-2 पर करोड़ों खर्च, लेकिन उपयोगिता कोई नहीं