फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्कूलों की मनमानी की करें शिकायत

स्कूलों की मनमानी की करें शिकायत

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पब्लिक स्कूलों में सुविधाओं के नाम पर मनमानी वसूली पर स्कूल संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। वॉयस ऑफ स्कूल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि यदि उनके बच्चे को स्कूल में पूर्व में बताई गईं सुविधाएं नहीं मिल रही है और इसके बदले उनसे अधिक फीस वसूली की जा रही है तो वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रही है। पब्लिक स्कूलों में एडमिशन और फीस के नाम पर हो रहे उत्पीड़न से अधिकांश अभिभावक परेशान हैं। इसी को देखते हुए वॉयस ऑफ स्कूल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राहुल राज ने कहा है कि इस संबंध में अभिभावक मिल्टन पब्लिक स्कूल, अवधपुरी स्थित कार्यालय पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अभिभावकों की हर संभव मदद की जाएगी। इधर, एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा पहले ही ऐसे स्कूलों पर नजर रखने के संकेत दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed