{"_id":"3-81137","slug":"Agra-81137-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई के लिए मिले कपड़ा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई के लिए मिले कपड़ा व्यापारी
Agra
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। महावीर नाले की सफाई की मांग को लेकर आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अध्यक्ष टीएन अग्रवाल की अगुवाई में नगर आयुक्त से मिला। व्यापारियों ने नगर आयुक्त को 10 सालोें से बारिश में नाले के बैक मारने से हो रहे नुकसान से अवगत कराया। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि मानसून में रोशन मोहल्ला में व्यापारियों की दुकानों में 5 से 10 फुट पानी भर जाता है, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। नाले से अतिक्रमण हटाने और जेसीबी मशीनों से सफाई की मांग की गई। क्षेत्रीय पार्षद हाजी बिलाल और प्रतुल भार्गव का कहना था कि नगर आयुक्त अपनी टीम के साथ नाले का हाल देखें और फिर सफाई कराएं। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मी नारायण गोयल, सुशील गोयल, संजय अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, संजय मित्तल, संजीव गुप्ता, विश्नू चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन