{"_id":"3-81133","slug":"Agra-81133-3","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंपनी का एमडी लापता दफ्तर-फ्लैट पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी का एमडी लापता दफ्तर-फ्लैट पर ताला
Agra
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। इनवर्टर और बैटरी का कारोबार करने वाली एक कंपनी का एमडी पिछले सात दिन से गायब है। दफ्तर और फ्लैट पर ताला लगा होने पर कंपनी के रीजनल मैनेजर ने थाने में शिकायत कर ढाई करोड़ से अधिक का घपला कर फरार होने की आशंका जाहिर की है।
सिकंदरा में इनवर्टर और बैटरी का निर्माण करने वाली कंपनी चेन सिस्टम में काम करती है। फीरोजाबाद निवासी कंपनी के रीजनल मैनेजर ने बताया कि शिकोहाबाद निवासी रवि कुमार (बदला नाम) कंपनी के एमडी हैं। कंपनी ने बाजार से ढाई करोड़ रुपये से अधिक पैसा उठा लिया है। कुछ समय से माल की डिलीवरी बंद है। तमाम लोगों का पैसा इसमें लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि 29 मई को एमडी गायब हो गए। उनके उनके फ्लैट पर संपर्क किया तो ताला लगा मिला। एसओ सिकंदरा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।