{"_id":"3-79816","slug":"Agra-79816-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचपुरी में बस ने श्रमिक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचपुरी में बस ने श्रमिक को रौंदा
Agra
Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आगरा बिचपुरी रोड स्थित गांव मघटई में सोमवार की सुबह जूता फैक्ट्री की बस की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस से भी ग्रामीणों की नोंक झोंक हुई।
बिचपुरी स्थित मघटई निवासी निरंजन सिंह (40) मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे वह घर से मजदूरी के लिए बिचपुरी चौराहे पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि बिचपुरी रोड पर गांव के पास ही एक प्राइवेट की चपेट में आकर निरंजन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को लेकर भाग निकला। हादसे की खबर मिलने पर मृतक के घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों से झड़प हो गई। काफी प्रयास के बाद अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।