फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिटायर्ड इंजीनियर के घर दिनदहाड़े लूट

रिटायर्ड इंजीनियर के घर दिनदहाड़े लूट

Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा/मलपुरा। ग्वालियर रोड स्थित मां कैला देवी विहार में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने रिटायर्ड इंजीनियर के घर में घुसकर लाखों की नगदी, लाइसेंसी पिस्टल और गहने लूट लिए। गृहस्वामी का नाती घर पहुंचा तो उस पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी फोर्स के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर रामबाबू शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर तकरीबन दो बजे वह श्रीमद्भागवत कथा सुनने चले गए। पत्नी, बेटा आनंद शर्मा अपने परिवार के साथ पड़ोस में ही रहने वाली बेटी रेखा के यहां गए थे। आनंद एयरफोर्स में ठेकेदार हैं। दो बदमाश मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे। आधा घंटे बाद आनंद ने बेटे युवराज को दवा लेने घर भेजा। उसने बदमाशों को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक बदमाश ने युवराज की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद तीन बदमाश बाइक से भाग निकले। उधर, शोर होने पर कालोनी के लोग जमा हो गए। आनंद ने बताया कि बदमाश घर से उसकी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, लाखों के जेवरात और सामान ले गए।
विज्ञापन


सुरक्षा विहार का री-प्ले
न्यू सुरक्षा विहार में फौजी के घर हुई लूट और मां कैला देवी विहार में हुई लूटपाट को बिल्कुल एक जैसे अंदाज में अंजाम दिया गया है। फौजी के घर से भागते बदमाशों ने भी शोर मचाने पर हथियार तान दिए थे। फायरिंग भी की थी। इस घटना में भी बदमाशों ने वही तरीका अपनाया। एक बदमाश बाहर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। तब भी एक बदमाश के बाहर खड़े होने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एत्मादपुर में रेलवेकर्मी के घर लूट
पत्नी और एक साल की बच्ची को बनाया बंधक

एत्मादपुर। रेलवे कालोनी में बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी के घर में पत्नी और बच्चे को बंधक बनाकर लूटपाट की। शोर मचाने पर एक साल की बच्ची पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। लाखों के जेवरात और नकदी लूट ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे कालोनी के क्वार्टर नंबर छह में भोजराज रहते हैं। रविवार रात को पत्नी और बच्ची अकेली थी। रात एक बजे घर की दीवार फांदकर बदमाश घुस आए। महिला के जागने पर बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी में रखे पांच हजार रुपये, सोने के जेवर, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड और रेलवे पास लूट ले गए। रात तकरीबन दो बजे भोजराज घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हो सकी।



स्कूलों में चोरी
मलपुरा/मिढ़ाकुर। बिचपुरी में चोरों ने दो सरकारी स्कूलों के ताले तोड़ दिए। बीआरसी को भी निशाना बनाया। बिचपुरी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुखसाना बेगम सुबह करीब सात बजे स्कूल पहुंची तो ताले टूटे थे। चोर पांच पंखे, दो बोरी गेहूं, चावल, दलिया, बर्तन ले गए। प्राथमिक विद्यालय प्रथम और बीआरसी में भी चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed