{"_id":"3-74878","slug":"Agra-74878-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करके महिला का शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या करके महिला का शव फेंका
Agra
Updated Fri, 14 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिकंदरा में पत्थर घोड़ा के पीछे रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव टुकड़ों में बंट गया था। लेकिन उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह एक महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि तकरीबन 30 वर्षीय महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि उसकी हत्या करके शव को ट्रेन के आगे तो नहीं फेंका गया है। वह नीली साड़ी और ब्राउन स्वेटर पहने थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
विज्ञापन