फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाइक-भैंस से टकराई, चार घायल

बाइक-भैंस से टकराई, चार घायल

Mon, 23 Sep 2013 05:36 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 23 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। बाइक पर चार लोगों की सवारी एक बार फिर घातक साबित हुई। धौलपुर से आते समय अनियंत्रित बाइक सड़क पर पशु से टकरा गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। उन्हें नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बाइक पर ट्रिपल राडिंग को रोकने के लिए अमर उजाला लगातार ‘खतरे में जान’ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना जान पर बन रहा है। इसके बाद भी लोग अपनों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। रविवार को ऐसा ही हुआ। धौलपुर कौलारी निवासी अशोक अपनी पत्नी उमा, रिश्तेदार, सीमा तथा एक वर्षीय बच्चे को लेकर हीरोहोंडा बाइक से धौलपुर से लौट रहा था। बताते हैं कि शाम तकरीबन चार बजे आगरा गेट के निकट पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर आई भैंस से टकराकर गिर गई। हादसे में बच्चे समेत चारों लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किरावली संवाददाता के अनुसार रुनकता तिराहे पर मजदूरी कर लौट रहे रहीस खां निवासी गोपऊको रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनसेट बाक्स....
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
बाह/पिनाहट/कागारौल। अलग-अलग हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। राजाखेड़ा मार्ग पर निर्भय (6) पुत्र धनवीर अपने घर के बाहर खेल रहा थ्ज्ञा। बतो हैं कि इसी दौरान वहां से गुजर रही एक प्राइवेट बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में निर्भय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख ग्रामीणोें ने चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। उधर, बाह के बड़ागांव निवासी राजकुमार को बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। आगरा-जगनेर मार्ग स्थित नगला हीरासिंह मोड़ पर लोडिंग टेंपो ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। इससे थ्री व्हीलर संख्या यूपी-80 एवी 9042 के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव गाड़ी में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थ्री व्हीलर चालक आगरा से कागारौल की ओर जा रहा था। जबकि टेंपो सामने से आ रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी उम्र तकरीबन 25 वर्ष होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed