फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीयर से भरे ट्रक सहित दो वाहन पलटे

बीयर से भरे ट्रक सहित दो वाहन पलटे

Mon, 23 Sep 2013 05:36 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 23 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
एटा। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बीयर से भरा ट्रक सहित दो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए, जिससे दो चालकों सहित एक परिचालक घायल हो गया। इस दौरान बीयर लुटने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं अन्य हादसों में 11 लोग घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र में रविवार की सुबह पांच बजे हापुड़ के पिलखुआ से बनारस जा रहा बीयर से भरा ट्रक तेज गति में होने के चलते जीटी रोड पर गड्ढा बचाने के चक्कर में पलट गया। जिससे चालक इश्तकार निवासी गांव खेड़ीकलां थाना सरोलपुर जिला मेरठ व परिचालक सद्दाम घायल हो गया, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं बीयर से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि ट्रक पलटने के बाद कुछ ग्रामीण बीयर लूटने पहुंच गए, लेकिन पुलिस होने के चलते उनके हाथ बीयर नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि ट्रक में बीयर की 1,050 पेटियां रखी हुई थीं। इधर, देहात कोतवाली के गांव नगला गलू निवासी चंद्र प्रकाश व पिलुआ थाना के गांव बादामपुर निवासी रविप्रताप अपनी-अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। तभी आगरा रोड पर स्थित वर्कशॉप के सामने दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चंद्र प्रकाश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसी थाना क्षेत्र में निधौली कलां रोड पर पैदल जा रहे गांव वारथर निवासी कालीचरन को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के मरगोजिया मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत से छह लोग घायल हो गए। नगला डरू जिला फीरोजाबाद निवासी उमाकांत, गौतमनगर आगरा निवासी जसवंत सिंह व राहुल एक बाइक सवार पर सवार थे। वहीं बागवाला के गांव जीसकपुर निवासी जितेंद्र, इतवारी लाल व रामपाल सिंह दूसरी बाइक पर सवार थे। मरगोजिया मोड पर दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत होने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, अवागढ़ क्षेत्र में कैंटर के पलट जाने से चालक रामनिवास घायल हो गया। जबकि शहर के पटियाली गेट पर एक दुकान से जलेबी खरीद रहे विजय व उनके नौ वर्षीय पुत्र रोहित को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed