{"_id":"3-58197","slug":"Agra-58197-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर शॉप के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर शॉप के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
Agra
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नार्थ विजय नगर कालोनी में खुली में बीयर शॉप के खिलाफ क्षेत्रीय महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। सोमवार की शाम महिलाओं ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत किया। उधर माडल शाप के विरोध में संजय प्लेस मार्केट दोपहर तक बंद रखने का कारोबारियों ने ऐलान किया है।
नार्थ विजय नगर कालोनी में क्षेत्रीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दस दुकानों का मार्केट हैं। इसकी दुकान नंबर एक में पिछले दिनों बीयर की दुकान खुल गई थी। इसकी वजह से शाम के समय महिलाओं का वहां से निकलना मुश्किल हो गया था। सड़क पर बीयर के गिलास हाथ में लिए लोग महिलाएं से बदसलूकी करते थे। इसके पास ही नगर निगम का बालिका इंटर कॉलेज और मंदिर हैं। इससे गुस्साई महिलाओं ने पार्षद सरला गुप्ता के नेतृत्व में हंगामा कर दिया। महिलाएं बीयर की बोतलें तोड़ दीं। जानकारी मिलते ही सीओ और एसीएम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दुकानों को हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। इस पर मजिस्ट्रेट ने दो दिन के अंदर दुकान को शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सावित्री देवी, रेनू यादव, सत्यवती गुप्ता, सुनील जैन, संजीव चतुर्वेदी, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे। उधर संजय प्लेस में चल रही गुफा माडल शाप के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों ने 22 दिन बाद भी सुनवाई न होने पर आज संजय प्लेस बाजार को दोपहर दो बजे तक बंद रखने का ऐलान किया गया है।