फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नेहा के कातिल पहचाने गए, बस खुलासा बाकी

नेहा के कातिल पहचाने गए, बस खुलासा बाकी

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। नेहा की हत्या लैब में दो लोगों ने की थी। पुलिस की नजर में दोनों हत्यारे कैद हो गए हैं। वह सबूतों को और पुख्ता करने के लिए भी कुछ और जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद हत्यारों पर से पर्दा उठा देगी।
विज्ञापन

शोधार्थी नेहा की हत्या की गुत्थी आखिर सुलझने की कगार पर है। पुलिस को इस सफलता तक फोरेंसिक जांच ने पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नेहा की हत्या के बाद जब लैब की तलाशी ली थी तो वहां से खून से सने कुछ बाल बरामद किए थे। जब उनकी फोरेंसिक लैब में जांच कराई गई तो पता चला कि उसमें नेहा के अलावा किसी अन्य के भी बाल थे। यही सबूत हत्यारे तक पहुंचने के लिए काफी था। तीन लोग पहले से शक के घेरे में थे। इनमें से एक के बाल लैब में बालों से मेल खा गए। अमर उजाला ने घटना के दूसरे दिन ही संभावित हत्यारे की ओर इशारा किया था। पुलिस ने जब जांच की तो एक-एक कर राज खुलते चले गए। पता चला कि लैब में हत्या के समय दो लोग थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं वारदात में कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था जो बाहर से हत्यारों का सहयोग कर रहा हो। इस सब के बावजूद अभी पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए कुछ और सबूत जुटा रही है। इसमें कुछ की फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है। जो मंगलवार तक पुलिस के पास होंगी। माना जा रहा है कि फिर पुलिस हत्या का खुलासा कर देगी। उधर, जांच अधिकारी ने फिर सोमवार को नेहा की मां से घर जाकर जानकारी जुटाई। इस बार उन्होंने कई और ऐसी बातें बताईं जो हत्यारे पर शिकंजा कसने में पुलिस की मदद करेंगी।
विज्ञापन


प्रोफेसर से भी की थी नेहा ने शिकायत
आगरा। शोधार्थी नेहा को हत्यारा कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों की शिकायत नेहा ने परिवार में ही नहीं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से भी की थी। उसके रुआब के चलते उससे कोई कुछ कहता नहीं था। हत्या के दस दिन पहले से नेहा को परेशान भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप की कोशिश में असफलता से कत्ल
आगरा। शोधार्थी की हत्या की वजह एकतरफा प्रेम और रेप की कोशिश में असफल होना माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया, उनकी अय्याशी के चर्चे डीईआई में आम हैं। लेकिन कोई उनके खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करता।


फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस
आगरा। हत्या के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी के बाद नेहा के पिता ने कहा कि यदि आरोपी गिरफ्तार होते हैं तो केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए ताकि जल्द से जल्द सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed