फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीयर बार में फिकीं बोतलें, मारपीट

बीयर बार में फिकीं बोतलें, मारपीट

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सोमवार की देर रात बीयर बार में पैसे के विवाद में जमकर बोतलें फिकीं। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची न्यू आगरा पुलिस कई लोगों को थाने ले गई। घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भिजवाया गया है।
विज्ञापन

बल्केश्वर निवासी अमर, जीतू, चंदर, सागर और सनी सोमवार की देर रात तकरीबन एक बजे सुल्तानगंज की पुलिया स्थित क्लब 2100 बार एंड रेस्टोरेंट पर पहुंचे। बताते हैं कि यहां बीयर पीने के बाद बार कर्मचारी पवन निवासी बल्केश्वर ने उन्हें बिल थमाया। इसी बात पर उनका कर्मचारी से विवाद हो गया। कुछ ही देर में उनमें मारपीट शुरू हो गई। बताते हैं कि घटना के दौरान जमकर उत्पात मचा। एक-दूसरे पर बोतलें फेंकी गईं। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सूचना पर न्यू आगरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी को थाने ले आई। घटना में घायल अमर, जीतू और बार कर्मचारी पवन को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके सिर में गंभीर चोट है। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट बाक्स...
रात को खुले रहते हैं बार
शहर में बार को रात 11 बजे तक ही खोला जा सकता है। इसके बावजूद शहर में ऐसे तमाम बार और बीयर शॉप हैं, जहां रात को किसी भी वक्त बीयर मिल जाती है। यह खेल थाना पुलिस के संरक्षण में चलता है। ऐसे में असामाजिक तत्व बार में पहुंचकर हंगामा तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। सुल्तानगंज की पुलिया स्थित क्लब 2100 में भी यही हुआ। यहां भी रात एक बजे युवकों को बीयर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed