{"_id":"3-52516","slug":"Agra-52516-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘...शान नहीं जाने देंगे हम प्यारे हिंदुस्तान की’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘...शान नहीं जाने देंगे हम प्यारे हिंदुस्तान की’
Agra
Updated Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाह। ‘हिंदु को गीता की कसम है मुस्लिम को कुरान की, अपने वतन के लिए लगा दो बाजी अपने प्रान की। शान नहीं जाने देंगे हम प्यारे हिंदुस्तान की, आओ मिलकर विजय पुकारें प्यारे हिंदुस्तान की।’ सेना दिवस पर एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने जैतपुर में राष्ट्र रक्षा का इसी आह्नान केसाथ संकल्प लिया। लोगों को घर-जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई केप्रति प्रेरित भी किया।
मंगलवार को सेना दिवस पर जैतपुर में जनता इंटर कालेज के एनएसएस के छात्र, छात्राओं का शिविर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा हुआ था। कार्यक्रम अधिकारी डा. मदन गोपाल सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्य गुरुशरण श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्ररक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान पाक की नापाक हरकत की चर्चा होते ही छात्र-छात्राओं ने एक स्वर से पाक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सैनिकों के सम्मान के लिए भारत सरकार को पाक को उसके किए की सजा देने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए। राष्ट्ररक्षा के संकल्प के बाद छात्र, छात्राओं की टोलियों ने जैतपुर की ईदगाह कालोनी में घर-जाकर शिक्षा स्वास्थ्य एवं सफाई के लिए उन्हें जागरुक किया। इस अवसर पर रतीराम वर्मा, शीलेश, पुष्पेंद्र यादव, शिवानी तिवारी, दिलीप सिंह, दयानंद, प्रदीप आदि मौजूद थे।