फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कर्ज माफी नहीं, किसानों संग किया धोखा

कर्ज माफी नहीं, किसानों संग किया धोखा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरहन। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने शनिवार को बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 50 हजार रुपये तक किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा के पीछे प्रदेश सरकार की मंशा ठीक नहीं है। लैपटॉप और कन्या विद्या धन के मुद्दे पर कहा कि ये तो महज वोट खरीदने की कीमत है जो सरकारी खजाने से लुटाई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को आंवलखेड़ा में भाकियू की बैठक में भाकियू (भानु) के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सपा सरकार पर जमकर कोसा। कहा कि अखिलेश सरकार किसान हितैषी नहीं है। चुनाव से पूर्व पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में किसानोें के कर्जे माफ करने की बात कही थी। जबकि अब केवल भूमि विकास बैंक के कर्जे ही माफ करने की बात कही जा रही है। इसके चलते किसानों में भ्रम पैदा हो रहा है। प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। महिलाओं पर खुलेआम अत्याचार हो रहे हैं और अधिकारी सत्ता के नशे में चूर हैं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बसपा सरकार की ही तरह सपा सरकार भी फेल साबित हो रही है। बैठक का संचालन महाराज सिंह चौहान ने किया। इस दौरान प्रदेश सचिव रगेंद्र सिंह तोमर, अजय सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, चौधरी हरचरन सिंह, सूबेदार सिंह, मुकुट सिंह यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed