{"_id":"3-49170","slug":"Agra-49170-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंतीखेड़ा में विस्फोट से पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंतीखेड़ा में विस्फोट से पांच घायल
Agra
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव पेंतीखेड़ा में शुक्रवार को आतिशबाजी बताने समय जबरदस्त विस्फोट हो गया। हादसे में आतिशबाज का पुत्र तथा आसपास खेल रहे चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।
डौकी क्षेत्र के गांव पंतीखेड़ा निवासी अजीज खां आतिशबाजी बनाता है। शुक्रवार सुबह तकरीबन 11:30 बजे वह गोदामनुमा कच्चे मकान मेें अपने 18 वर्षीय पुत्र नफीश खां के साथ सहालग के लिए आतिशबाजी बना रहा था। कुछ देर बाद अजीज वहां से उठकर बाहर आया। इसी बीच अचानक तेज विस्फोट हुआ। इससे मकान की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में नफीश बुरी तरह झुलस गया। जबकि घर के समीप खेल रहे सोनू (12), कृष्णा (5), मोहिनी (3), दीपक (4) घायल हो गए। इधर, घटना के बाद चीखपुकार मच गई। लोगों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी। घायल दीपक को समीप के अस्पताल में भिजवाया, बाकी सभी को आगरा के जीआर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वहां नफीश और सोनू की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, हादसे की खबर पर एसडीएम पीडी गुप्ता, सीओ बबिता शाहू समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। वहीं एसडीएम की गाड़ी के आगे गांव की महिलाएं बैठ गईं। इस पर एसडीएम ने उन्हें समझा बुझाकर उठाया।
इनसेट बाक्स.....
घनी आबादी में है पटाखे का गोदाम
अजीज अपने घर से दूर अन्य मकान में आतिशबाजी बनाता है। जिस जगह हादसा हुआ, वह भी आबादी से घिरा हुआ है। बताते हैं कि घटना वाले कमरे के समीप ही दूसरे कमरे में पटाखों का गोदाम था। यदि इसमें आग लग जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने कहा कि इस बारे में उन्होंने पूर्व में ही अजीज से वहां आतिशबाजी बनाने से मनाया किया था लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
गड्ढे में बारूद फेंक हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद आतिशबाज अजीज ने कमरे में बचा रखा बारूद समीप के पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया।
कई घरों में बन रही आतिशबाजी
फतेहाबाद। गांव पेतीखेडा में आतिशबाजी में विस्फोट के बाद हकीकत सामने आई है। गांव में तकरीबन 20 स्थानों पर लोग घरों में अवैध रूप से आतिशबाजी बना रहे हैं। जबकि यहां बमुश्किल दो-तीन ही लाइसेंसधारी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी इलाका पुलिस को भी है लेकिन हर माह उनके पास सुविधा शुल्क पहुंच जाता है। इतना ही नहीं पुलिस अधिकारियों के यहां होने वाले समारोहों पर भी यहीं से आतिशबाजी की खरीददारी की जाती है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि अजीज लाइसेंस धारी था।