{"_id":"3-48844","slug":"Agra-48844-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौका मिले तो बनकर दिखाएंगे ‘कलाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौका मिले तो बनकर दिखाएंगे ‘कलाम’
Agra
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती’। यह जुमला विज्ञान प्रदर्शनी से चरितार्थ हो रहा है। छोटी सी उम्र में बाल विज्ञानियाें ने ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किए हैं, जिन पर भविष्य की उम्मीदें टिकी हैं। बस इनको यही बात टीसती है कि उनके प्रोजेक्टाें को सरकार और विज्ञान संस्थाएं तबज्जो नहीं देतीं। अगर संसाधन और मौके मुहैया कराए जाएं तो निश्चित ही भारत को विकसित देशाें की श्रेणी में खड़ा होने से कोई नहीं रोक सकता।
बिना पेट्रोल दौड़ेगी कार
आगरा। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में आग लगी है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रविकराल परिस्थिति में राधाबल्लभ कालेज के बारहवीं के छात्र कौशलम् ने हाईब्रिड कार का निर्माण किया है। इसमें वायुदाब, सौर, ध्वनि, घूर्णन से उर्जा तैयार की जाएगी। इसके लिए कार के आगे पंखा, छत पर सौर उपकरण, हॉर्न और पहिया से तैयार उर्जा को डायोड से जोड़ा जाएगा, जहां से एसी पावर डीसी में तब्दील होकर कार के लिए उर्जा पैदा करेगी।
सिलाई मशीन से तैयार होगी लाइट
आगरा। सिलाई मशीन का उपयोग शहर और देहात में बराबर होता है, लेकिन लोग इसकी असली ताकत से अनभिज्ञ हैं। रानीगंज की जीजीआईसी की छात्रा पूर्णिमा गुप्ता ने सिलाई मशीन से बिजली तैयार करने का तरीका बताया। सिलाई मशीन की गिर्री से डायनमो सेट किया, जैसे ही मशीन की गिर्री घूमेगी, उसकी गति से डायोड बिजली तैयार करेगा। रात में रोशनी करने के लिए मशीन को चलाना अनिवार्य नहीं है, बल्कि कभी भी बैटरी को चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
अंधों को रास्ता बताएगी मैजिक स्टिक
आगरा। बाल विज्ञानियाें ने ऐसी जादुई छड़ी तैयार की है, जो अंधाें को रास्ता बताएगी। वाराणसी सनातन धर्म इंटर कालेज के अमित गिरि ने सेंसर युक्त छड़ी का निर्माण किया है। यह छड़ी सामने आने वाली रुकावटाें पर बायब्रेट करके बीप की आवाज करेगी। इसके अलावा छड़ी आग और अकेले घर में होने पर भी रक्षा करेगी। गेट पर टांग देने पर किसी के भी आने पर यह छड़ी सायरन देगी।
इनके प्रोजेक्ट भी रहे प्रसंशीय
आगरा। विज्ञान प्रदर्शनी में बीडी जैन की भाव्या तिवारी का प्रदूषण से बढ़ती बीमारी, एमडी जैन के साहिल खान का भूकंपरोधी घर और स्मार्ट इंड्रस्टीज, रानीगंज की आरफा अंजुम का सोलर कुकर और एकेडी कालेज लखनऊ का कचरे से बिजली बनाने के मॉडल भी बेहद प्रशंसीय रहा।
तारामंडल देखने में बच्चाें का जोश
आगरा। तारामंडल देखने के लिए बच्चाें में जोश देखा गया। दूसरे दिन स्कूलाें की टीम तारामंडल देखने पहुंची। प्लानीटेरियम में रोशनी के जरिए ध्रुव, सप्तऋषी तारे सहित दिन का छोटा-बड़ा होने का कारण बताया। एक बार में बच्चाें को गुब्बारे में प्रवेश दिया जाता है, जो बीस मिनट में तारामंडल के बारे में बताता है। इसके अलावा टेलीस्कोप से बच्चों को तारामंडल दिखाया गया।