{"_id":"3-48776","slug":"Agra-48776-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए भटक रहे नगला विधिचंद वासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए भटक रहे नगला विधिचंद वासी
Agra
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जूता फैक्ट्री संचालक की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे नगला विधिचंद के लोगों ने शनिवार को आईजी आफिस पर धरना दिया। मगर, शाम तक आईजी से मुलाकात न होने पर वे लौट गए।
बता दें कि सदर स्थित नगला विधिचंद निवासी धारा सिंह (40) पुत्र तेज सिंह की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया था। मगर, एसएसपी आफिस में उनकी सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को उन्होंने आईजी कार्यालय में धरना दिया। मृतका की पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ आईजी से मुलाकात के इंतजार में शाम तक बैठी रही। शाम तक मुलाकात नहीं होने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि सुबूत दिखाने के बाद भी हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है। अब वे सोमवार को आईजी कार्यालय में फिर से धरना देंगे। अगर, यहां भी सुनवाई नहीं होती है तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।