{"_id":"3-48518","slug":"Agra-48518-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल के सह सचिव ने आरोपों पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल के सह सचिव ने आरोपों पर की जांच
Agra
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। चुनाव को लेकर गरमाए कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में आर्थिक आरोपों की शिकायत के बाद बार कौंसिल ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को कौंसिल के सहायक सचिव सुभाष पांडे ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैंक स्टेटमेंट, पत्रावलियों की जांच की। वह अपने साथ कुछ पत्रावलियां भी ले गए, जो कौंसिल के चेयरमैन के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। सह सचिव ने एसोसिएशन को जल्द चुनाव कराने के लिए भी कहा।
छह साल से एसोसिएशन के चुनाव न होने पर अधिवक्ताओं के एक गुट ने शिकायत की थी। इसके बाद जांच शुरू हुई। श्री पांडे ने एसोसिएशन से कहा कि वह 25 दिसंबर तक चुनाव करा दें। वहीं एसोसिएशन का कहना था कि आम सभा की बैठक में 25 जनवरी चुनाव की तिथि तय हुई है। साथ ही सदस्यता शुल्क नहीं आने के कारण सूची भी पूरी नहीं है। ऐसे में बायलॉज का पालन करते हुए सारी प्रक्रियाओं को पूरा कराने में समय लगेगा। इसके बाद वह अपने साथ सदस्यों से संबंधित पत्रावली भी ले गए हैं। एल्डर कमेटी बनाने की बात पर दस वरिष्ठ अधिवक्ताओं के नाम भी वह साथ ले गए हैं। इसे बार कौंसिल चेयरमैन के सामने रखेंगे।
सुभाष पांडे ने बताया कि छह साल से चुनाव नहीं हो रहा है, उसी के सिलसिले में आए थे। हमारा प्रयास है कि जल्दी चुनाव हो जाए। वहीं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव बिजेंद्र रावत ने बताया कि हमसे जो भी पत्रावली मांगी गई, हमने दे दीं। इस दौरान ओपी तिवारी, शांति वर्मा, इशाक लाहौरिया, अशोक चौबे, लोकेंद्र शर्मा, हेमंत भारद्वाज, रोहिताश शर्मा, सतीश शर्मा, गिरीश कटारा, बलबीर सिंह, अरुण शर्मा, श्रीकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद थे।