फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ...तो सड़ने लगेगा शहर का कूड़ा

...तो सड़ने लगेगा शहर का कूड़ा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम की गाड़ियां दिनभर शहर में घूमती रहीं लेकिन शहर का कूड़ा साफ नहीं हो सका। सोमवार शाम तक नगर निगम की गाड़ियों ने करीब 750 मीट्रिक टन कूड़ा शहर से उठाया। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को कूड़ा उठाया जाएगा। मंगलवार को कूड़े में लगभग 100 मीट्रिक टन का और इजाफा हो सकता है। उसके बाद बुधवार और गुरुवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इस वजह से शुक्रवार को शहर में कूड़े के ढेर लग जाएंगे। इसे साफ करने में निगम को कई दिन अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को अपर नगर आयुक्त केपी त्रिपाठी ने दिन में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जेडएसओ चरण सिंह ने बताया कि आमतौर पर शहर में प्रतिदिन करीब 550 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है लेकिन दीपावली के मौके पर कूड़ा तकरीबन 750 मीट्रिक टन तक हो गया है। इस वजह से दिन और रात में भी कूड़े का उठान किया जा रहा है। 15 ट्रक रात में भी कूड़ा उठा रहे हैं। मंगलवार को भी डलाबघरों से कूड़ा उठाया जाएगा। बुधवार को सफाई स्टाफ काम नहीं करेगा। गुरुवार को भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। हालांकि, निगम के अधिकारी कह रहे हैं कि गुरुवार को सफाई होगी लेकिन कर्मचारी कम ही निकलेंगे। इसकी वजह से दो दिन का कचरा शहर को कूड़ाघर में तब्दील कर देगा। ऐेसे में शुक्रवार से नगर निगम अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed