फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग

इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खेरागढ़। कसबे में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बाईपास रोड निवासी शुभम शर्मा की कसबे में गुरू इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। यहां शनिवार की रात तकरीबन दो बजे गश्त पर मौजूद चौकीदार ने दुकान से धुआं उठते देखा तो इसकी जानकारी पुलिस और दुकान स्वामी को दी। इस दौरान शोरशराबा पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इधर, सूचना मिलते ही दुकान स्वामी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुकानदार ने जैसे ही दुकान का ताला खोला, आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू किया। इसी के बाद सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। तब तक आग की चपेट में आकर सारा सामान जल चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के एक घंटे देरी से फायरब्रिगेड पहुंची। यदि फायरब्रिगेड तहसील में होती तो आग पर जल्द ही काबू पाया जा सकता था। वहीं दुकान स्वामी के मुताबिक शार्ट सर्किट से लगी आग से उसका लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed