{"_id":"3-48410","slug":"Agra-48410-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कमिश्नर के दरबार में जाएंगे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कमिश्नर के दरबार में जाएंगे किसान
Agra
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरावली। न्यू दक्षिणी बाईपास को लेकर थाना मलपुरा में किसानों संग अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें किसानों से उनकी राय ली गई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक कमिश्नर के साथ होगी। उनकी राय को ही मान लिया जाएगा। थाना मलपुरा में आयोजित बैठक में किसानों का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक विजय सिंह राना ने कहा कि न्यू दक्षिणी बाईपास के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहीत तो कर ली गई है लेकिन उनकी मांगों को अब तक नहीं माना गया है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की बात नहीं मान ली जाती वे उक्त भूमि से सरकार को कब्जा नहीं देंगे। इस मौके पर किसानों ने कहा कि वह कमिश्नर के दरबार में जाएंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन जगदीश सिंह, एसडीएम एमपी सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार, तहसलीदार राजीव पांडेय, एसपीआरए अशफाक अहमद, सीओ आरके सिंह के अलावा छतर सिंह प्रधान, जगदीश सिंह, सोमेंद्र लवानियां, मुकेश लवानियां, मुकेश प्रधान, जयपाल राना, मुरारी लाल, रामहेत सिंह, विजेंद्र सिहं, हरप्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन