{"_id":"3-47538","slug":"Agra-47538-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानाबदोशों के डेरों पर छापामारी, माल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानाबदोशों के डेरों पर छापामारी, माल बरामद
Agra
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर में कई स्थानों पर डेरे-तंबू लगाकर रहने वाले खानाबदोशों के यहां रविवार को पुलिस ने तड़के छापामार कार्रवाई की। सिकंदरा-बोदला रोड, न्यू आगरा और सिकंदरा में डेरे-तंबुओं में पुलिस पहुंची तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने काफी संख्या में मोबाइल, टीवी, एलसीडी, रिकार्डर, नगदी और अन्य सामान बरामद किया। तकरीबन 40 लोगों को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इनमें से कुछेक लोगों के छुटपुट अपराध में शामिल होने के सुबूत मिले हैं।
एसपी सिटी आरपीएस यादव के निर्देशन में रविवार तड़के पांच बजे से कई थानों के फोर्स ने खानाबदोश जीवन गुजारने वाले लोगों के डेरों और तंबुओं पर छापामार कार्रवाई की। शहर में सिकंदरा बोदला रोड, मऊ रोड, रुनकता, न्यू आगरा और सिकंदरा के कई इलाकों में काफी संख्या में खानाबदोशों के डेरे तंबू हैं। पुलिस के अभियान से इन लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई तंबुओं से कीमती सामान बरामद किया है। इनमें एलसीडी, टीवी, कई दर्जन मोबाइल सेट, आभूषण, इलेक्ट्रिक सामान और काफी नगदी बताई जाती है। एसपी सिटी ने बताया कि कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कारों से बैग उड़ाने और पर्स उड़ाने जैसे अपराधों में डेरों में रहने वाले कुछ युवक शामिल हैं। इसी के चलते छापा मारा गया। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान की रसीद दिखाने पर वापस किया जाएगा।
बसा लिया पूरा गांव
मध्य प्रदेश के दतिया से आए सैकड़ों लोगों ने यहां पूरा गांव बसा लिया है। खानाबदोशों की संख्या करीब 500 से 700 के बीच है। यह लोग मजदूरी करते हैं। करीब चार साल से यह लोग झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। पुलिस को शक है कि इनमें से कुछ लोग चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।