{"_id":"3-46362","slug":"Agra-46362-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर से लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर से लाखों की चोरी
Agra
Updated Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। सदर थाना स्थित दुर्गा नगर में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने फौजी के घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। फौजी की पत्नी जब बाजार से लौटी, तब उसे घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में सदर थाने में तहरीर दी गई है।
दुर्गानगर उर्खरा रोड निवासी फौजी अजय कुमार शर्मा का मकान है। फौजी इस समय जोधपुर में तैनात है। मकान में उनकी पत्नी संध्या शर्मा और उनके दो बच्चे रहते हैं। बुधवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे। संध्या दोपहर 12 बजे घर पर ताला लगाकर फीस जमा करने के लिए स्कूल गई थी। जब लौटी तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थीं और सामान बिखरा था। बदमाश अलमारी में से 10 तोले सोने के जेवर, एक किलो चांदी के जेवर, 15 हजार नगद, डीवीडी प्लेयर और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। संध्या ने तहरीर दे दी है।