फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दूसरे दिन भी आई बर्बादी की बारिश, ओलावृष्टि से किसान चिंतित

दूसरे दिन भी आई बर्बादी की बारिश, ओलावृष्टि से किसान चिंतित

Fri, 15 Feb 2019 11:27 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी आई बर्बादी की बारिश, ओलावृष्टि से किसान चिंतित
ओला - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ तराई क्षेत्र में काफी देर तक ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह बर्बादी के मुहाने पर पहुंच गईं हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में मौसम ने बुधवार रात से ही करवट ले ली। गुरुवार दोपहर ओलावृष्टि संग झमाझम बारिश हुई तो जिलेभर के किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गईं। मौसम इसके बाद भी साफ नहीं हुआ। गुरुवार रात रिमझिम बारिश हुई तो शुक्रवार सुबह फिर से तेज बारिश और ओलावृष्टि ने नकदी फसलों के अलावा दलहनी फसलें बर्बाद कर दिया। तंबाकू की फसल तो पूरी तरह नष्ट हो गई। सोरों के बाज नगर, दीपपुर, रोशन नगर सहित तराई के तमाम गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए। प्रकृति की मार से बर्बाद किसान पीड़ा से कराह रहे हैं। फसलों से आमदनी तो दूर अब फसलों में लगाई गई लागत निकालना भी मुश्किल होगा। जिले के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसलों के नुकसान का आकलन करा मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन

किसानों की बात-
- तेज बारिश के साथ काफी बड़े-बड़े ओले गिरे। ओलावृष्टि से फसलें बिछ गईं हैं। किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। मुआवजा दिलाया जाए।
धरमगिरी, बाजनगर।
- हमने पांच बीघा खेत में सरसों की फसल की है। फसल पूरी तरह तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि से काफी हद तक फसल बर्बाद हो गई।
हरदेव सिंह, लुहर्रा।
वर्जन-
- हमने संबंधित तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि फसलों के नुकसान का आकलन कर लें। यदि 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान है तो प्रभावित किसान को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी सिंह, डीएम।
- बारिश से अधिक नुकसान नहीं होता, लेकिन ओलावृष्टि से फसलों में काफी हद तक नुकसान है। धूप निकलने के बाद कुछ हद तक फसलों में रिकवरी हो सकती है।
सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

ओलावृष्टि का मुआवजा किसानों को दिलाया जाए
एटा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की मासिक बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर किया गया। अध्यक्षता करते हुए रामदयाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। प्रशासन को किसानों की समस्याओं का निराकरण कराना होगा। साथ ही मांग की गई कि गोवंश का आश्रय स्थल का निर्माण कराकर किसानों को राहत दिलाई जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कोई पात्र किसान नहीं छूटना चाहिए। कैलाश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, दयाराम, बलवीर सिंह, नत्थू सिंह, रघुनाथ सिंह, सूरजपाल, गीतम सिंह, श्याम सिंह, रामनाथ, दिवारी लाल, कमलेश कुमार, रामनरेश, छविलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed