फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Sun, 13 Jan 2019 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का  संकल्प
फिरोजाबाद। शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शोभायात्रा निकाली। अलीनगर कैंजरा स्थित जेबी इंटर कालेज से शुरुआत हुई। शुभारंभ सीओ अरुण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा चमेली बाग स्थित आरके महाविद्यालय में पहुंची। विभाग प्रमुख सुधाकर शर्मा ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभाष्कर राय ने विचार रखे। उमाकांत बंसल, डॉ. लता जैन, बंटी जैन, रजत चौधरी, नीरज, रोहित कटारा आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा, अनिकेत जैन, जतिन तिवारी, प्रदीप दुबे, अर्पित जैन, सौख, विनय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. ममता अग्रवाल ने किया। किरन, अनुज अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। किड्स कार्नर स्कूल में युवा दिवस मनाया गया।


प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर व स्कूल प्रशासक मयंक भटनागर ने विचार व्यक्त किए। गौरीशंकर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed