{"_id":"5c34e3c2bdec2256a50a47fe","slug":"91546970050-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार से अधिक के 6700 बकाएदारों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार से अधिक के 6700 बकाएदारों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरचार्ज समाधान योजना में पंजीकरण न कराने वाले उपभोक्ताओं की जल्द मुश्किलें बढ़ने वाली है। विद्युत विभाग ने 10 हजार से ऊपर के करीब 6700 बकाएदारों को चिन्हित कर लिया है, जिनके खिलाफ नोटिस जारी होंगे।
योगी सरकार ने विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक जनवरी से सरचार्ज समाधान योजना लागू की। इसके तहत शहरी क्षेत्र में दो किवा और ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ता ओटीएस योजना में 2000 रुपये जमा कराकर पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। पंजीकरण कराने के साथ 30 प्रतिशत बकाया राशि भी जमा करनी होगी।
विद्युत विभाग ने शहर में 10 हजार से अधिक के बकाएदारों को चिन्हित किया है। प्रथम डिवीजन में 3500 और द्वितीय डिवीजन में 3200 चिन्हित हुए हैं।
इनके खिलाफ पंजीकरण कराने को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। माह के अंत तक पंजीकरण न कराने पर इनके कनेक्शन काटे जाएंगे।