फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब लिखकर देना होगा धूम्रपान मुक्त है कार्यालय

अब लिखकर देना होगा धूम्रपान मुक्त है कार्यालय

Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
अब लिखकर देना होगा धूम्रपान मुक्त है  कार्यालय
मैनपुरी। धूम्रपान पर नियंत्रण करने के लिए अब विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें केवल आने वाले लोग ही नहीं बल्कि कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा भी तंबाकू के सेवन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


धूम्रपान पर नियंत्रण करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया था। इसके तहत सार्वजनिक स्थान व कार्यालय में अगर कोई धूम्रपान करते मिलता है तो उस पर दो सौ रुपये जुर्माना का प्रावधान था।
विज्ञापन


लेकिन अब कार्यालय के कर्मचारियों के लिए भी नियम सख्त हो गए हैं। अगर कार्यालय का कोई भी कर्मचारी तंबाकू खाता है तो उसके विरुद्ध भी विभागीय अधिकारी को कार्रवाई करनी होगी। इससे पहले प्रशासन ने विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय करने के लिए नया आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत सभी अधिकारियों से ये बात लिखित में ली जा रही है कि उनके कार्यालय में कोई भी कर्मचारी धूम्रपान नहीं करता है। अगर कोई भी कर्मचारी धूम्रपान करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अगर कार्यालय का कोई भी कर्मचारी धूम्रपान करता है तो अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। अधिकारियों को इस बात की चिंता और भी बढ़ गई है।


हर माह अब सभी कार्यालयों को धूम्रपान करने वालों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को भेजना होगा। इतना ही नहीं प्रत्येक कार्रवाई पर जमा कराया गया दो सौ रुपये का शुल्क भी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed