{"_id":"5c25057cbdec2256ca01e0c0","slug":"91545930108-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के बाद भी बंद नहीं हुआ खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले के बाद भी बंद नहीं हुआ खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिले के सकीट ब्लॉक में हाल ही में मनरेगा में हुए घोटाले के खुलासे के बाद भी विकास कार्यों के नाम पर जमकर गोलमाल किया जा रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी कई विकास कार्यों में खेल किया गया है। इसके साथ ही घोटाले में दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। ब्लॉक में चल रही मनमानी को लेकर लोगों में रोष है।
दरअसल, हाल ही में जिले के सकीट ब्लॉक में मनरेगा के तहत 1.60 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। मामले में प्रशासन ने बीडीओ समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि अब तक अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, ब्लॉक में मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी कई कामों में खेल किया गया है।
साथ ही कई ग्राम पंचायत मेें अधिकारियों की मिली भगत से काम कराए गए हैं। हालांकि अधिकारी लगातार जांच कराने का आश्वासन दे रहे हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में रोष है। लोगों का कहना है जिले में विकास के नाम पर जमकर लूट हो रही है। रोष व्यक्त करने वालो में राजवीर, सुरेंद्र, राकेश, आजाद सिंह, उमेश, संजीव, नेक सिंह, अंबर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
सकीट ब्लॉक में हुए घोटाले को लेकर एफआईआर करा दी गई है। मामले में जल्द निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य विकास कार्यों की भी जांच कराई जाएगी।
उग्रसेन पांडेय, सीडीओ एटा