फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Sun, 23 Dec 2018 08:11 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sun, 23 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
चौधरी चरण सिंह
मथुरा। किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की 116 वीं जयंती धूमधाम ने मनाई गई। रालोद ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण, हवन यज्ञ करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पौनियां के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां पर किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जन-जन तक चौधरी साहब की रीति और नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके बाद हवन-यज्ञ किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने पूरे जीवन किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलवाया।
विज्ञापन


इस मौके पर जयवीर सिंह, पूर्व मीडिया प्रभारी उमेश चौधरी, राजेंद्र सिंह, राजपाल भरंगर, रविंद्र नरवार, योगेश नौहवार, भगत सिंह जादौन, यदुवीर सिंह, रोहित प्रताप, अमित गुर्जर, डॉ. अशोक अग्रवाल मौजूद रहे। उधर, रालोद महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया। पूर्व विधायक कुशलपाल सिंह, पूर्वमंत्री सरदार सिंह, अनु शर्मा, सीमा यादव, राजेश चौधरी, लोकेश शर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र सिसौदिया, डा. यशपाल सिंह बघेल, सोहनलाल बाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहझील, राया, फरह और बाजना में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
नौहझील/राया/फरह/बाजना। देहात में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई गई। गांव पालखेड़ा स्थित जाट न्यास पर चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कुंवर चरत प्रताप सिंह ने विचार रखे। रालोद पश्चिमी प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि आज किसान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इसे देख चौधरी साहब की आत्मा दु:खी होगी।

योगेश नौहवार, राजेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष रामरसपाल पोनियां, भगवती प्रसाद, रविंद्र नवार, डॉॅ., जेएस जाट ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता भगवान सिंह व संचालन अरविंद फौजदार ने किया। जाट न्यास के अध्यक्ष प्रताप सिंह, सत्यपाल प्रधान, सुशील चौधरी उपस्थित थे। गांव मुड़लिया में भी जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. संजय लाठर ने किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान भाकियू के अजय सरपंच, सोनू प्रधान, रोहताश चौधरी, नितेश चौधरी थे। राया में भी कार्यक्रम हुआ। कारब पैंठ में श्याम चौधरी ने विचार रखे। छत्रपाल सिंह, सुरेश चौधरी, शंकर लाल गौतम, मुकेश चौधरी, सुभाष चंद्र, भरत सिंह, चोखेलाल आदि उपस्थित थे।


फरह ब्लाक पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। जिलामंत्री सोनू चौधरी, केके पचौरी, सुरेश तरकर, हरिशंकर प्रधान, संजय तरकर, नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णकांत पचौरी थे। गांव पारसौली में रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। इस दौरान योगेश नौहवार, प्रमोद चौधरी, धर्मेंद्र, शिवराज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed