{"_id":"5bfd6e30bdec22414c64396a","slug":"91543335472-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों में सज रहे मेरे वृंदावन बिहारी ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों में सज रहे मेरे वृंदावन बिहारी ...
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
फूलों में सज रहे मेरे वृंदावन बिहारी ...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के द्वारा श्रीगणेश इंटर कॉलेज की 101 वर्षगांठ पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सोमवार की रात्रि एक शाम बिहारी के नाम कार्यक्रम में लोग भजनों व रसिया पर झूमने को मजबूर हो गए। वहीं फूलों की होली ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस सिंह राजपूत, पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, प्रबंधक विकास तायल, जिला विज्ञान क्लब समन्वय जयंत गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। टीवी कलाकार भजन गायक कलाकार वंदना सिंह ने सरस्वती मां की वंदना की इसके बाद भगवान कृष्ण के गीतों की भेंट शुरू हुईं। फूलों में सज रहे मेरे वृंदावन बिहारी के गीत के साथ जमकर फूलों की होली खेली गई। कृष्ण और राधा के स्वरूपों पर फूल बरसाये गए। फूलों की होली के कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही टीवी कलाकार वंदना सिंह ने मोर बन आयो, श्याम मोर बन आयो सहित अन्य गीतों को सुनाया। कलाकारों के द्वारा रासलीला, कृष्ण जन्म लीला, गोवर्धन लीला सहित अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस मौके पर समाजसेवी राजवीर साहू, एआरटीओ राजेश राजपूत, अशोक बाबू अग्रवाल, डा. सुरेंद्र गुप्ता, शकुतंला गुप्ता, लीना गुप्ता, रूपाली चौहान, अमित अग्रवाल, अलोक सोलंकी, सीए विवेक तायल, डा. संदीप गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो प्रेषित है।