{"_id":"5bb10967867a557f373dc4cb","slug":"91538328935-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेसर में अब नहीं रहेगी खारे पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेसर में अब नहीं रहेगी खारे पानी की समस्या
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जलेसर में अब खारे पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए सरकार ने 2528.88 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए है। इससे तहसील क्षेत्र में खारे पानी से प्रभावित गांव में करीब 300 पानी के टैंक बनाए जाएंगे।
जलेसर में तीन दर्जन से अधिक गांव में खारे पानी की समस्या है। इसको लेकर सबसे अधिक परेशानी गर्मियों में होती है। ग्रामीण पानी के लिए इधर से उधर दौड़ते नजर आते हैं। विगत दिनों विधायक संजीव दिवाकर ने मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्या से उन्हें अवगत कराया। उस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही विधायक के प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगाने का काम करेंगे।
बता दें कि अब विशेष सचिव अच्छे लाल सिंह यादव ने टीटीएसपी योजना के तहत 2528.88 लाख रुपये की स्वीकृत कर दिए है। जबकि 252.88 लाख रुपये राज्य ग्रामीण पेयजल योजना के तहत स्वीकृत किए है। इस धनराशि से क्षेत्र में 300 पानी के टैंक बनाए जाएंगे। प्रति टैंक की लागत करीब 08.42 लाख रुपये आएगी।
विज्ञापन
- जल निगम करेगा काम
टीटीएसपी योजना के तहत टैंक बनाने का काम जल निगम करेगा। इसके लिए जल निगम को 252.88 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए है।
- इन गांवों में है खारे पानी की समस्या
शकरौली, नगला वख्त, ग्वालियर, नगला सुखदेव, ब्रजपुर, बालगढ़ी, धर्मपुर, करधिनी, काजीपुर, बदनपुर, कौसमा, कासिमपुर, तखावन, आनंदीगढ़ी, नगला दया, वारा समसपुर, भूपालगढ़ी, भानमई, सिमराऊ, मोहनपुर, बसई, गिलोला, लोधीपुर, बरहन, नगला मंदा, पवरा, नगला मीरा, कुंजलपुर, सोना, राजमलपुर, पहाउमलपुर,अमृतपुर, किसर्रा, गोविंदगढ़ी, मई, नगलावीरी, नगला औझा, शाहनगर, टिमरुआ, नगला अन्नी, टिपरिमा आदि शामिल है।
--------
मुख्यमंत्री ने टीटीएसपी योजना के तहत जलेसर के लिए 300 टैंक बनाने के लिए स्वीकृति दी है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
एएस भाटी, अधिशासी अभियंता - जल निगम