फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   समाज की जागरूकता से बचेगा बेटी का सम्मान

समाज की जागरूकता से बचेगा बेटी का सम्मान

Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
समाज की जागरूकता से बचेगा बेटी का  सम्मान
मैनपुरी। समाज की जागरूकता से ही बेटियों का सम्मान और स्वाभिमान बच सकता है। बेटों से बढ़कर हर क्षेत्र में अब बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। जागरूकता से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अब आंदोलन बनता जा रहा है। लिंगानुपात कम होने के लिए महिलाएं भी बराबर की ही दोषी हैं। यह बातें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने कहीं।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को फर्दपुर रोड स्थित बालाजी ग्लोबल एकेडमी अहिरवा में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने कहा सरकार तो केवल कानून बनाती है। कानून का लाभ लेने के लिए जागरूकता होना जरूरी है। तहसीलदार अनिल कुमार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए बने कानूनों का उल्लंघन करने पर सजा होती है। दोनों में अभी भी सुधार की जरूरत है। प्राधिकरण में गरीबों को न्याय दिलाने की पहल की जाती है।
विज्ञापन


बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने कहा बाल अपराध पर सजा होती है। बाल श्रम, बाल उत्पीड़न, बाल शोषण, बाल विवाह सभी अपराध हैं। जिनको रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। कानून की जानकारी होने के साथ ही कानून का पालन भी करना चाहिए। निशुल्क अधिवक्ता सुनील यादव ने कहा जेल के गरीब और जरूरतमंद बंदियों को भी प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क वकील उपलब्ध कराए जाते हैं। एमडी सुरेंद्र चंद्र, प्रधानाचार्य अवलेंद्र यादव, हृदेश राजपूत, कॉमन सर्विस सेंटर के शिशुपाल सिंह, रजत मिश्रा, अवनींद्र प्रताप सिंह, पैरालीगल वॉलंटियर संजय यादव, जितेंद्र, रामरतन, कल्पना, सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed