{"_id":"5b4cde444f1c1b1e308b521a","slug":"91531764292-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा(मैनपुरी)। निचली गंगा नहर ढढौंस पुल से रविवार को छलांग लगाने वाले युवक का शव मिल गया है। राहगीरों ने युवक को कूदता देख पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस शव की तलाश नहीं कर पाई थी। सोमवार दोपहर शव रामनगर झाल के पास मिला। गांव नगला तारा निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र आदित्य कुमार (26) ने रविवार की शाम लोअर गंगा नहर में छलांग लगा दी थी।
उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस के लौटने के बाद सोमवार दोपहर शव रामनगर झाल के पास मिल गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक आदित्य चचेरे भाई अर्जुन के साथ नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था।
रविवार की शाम दोनों भाई कुसमरा बाजार करने गए थे। इसी दौरान आदित्य ने अपना पर्स, मोबाइल व बाइक अर्जुन को दे दी और उसे घर जाने को कह दिया था।
लोगों के मुताबिक गृहक्लेश के चलते ही आदित्य ने खुदकुशी की है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।