{"_id":"5b1fd2644f1c1bc96b8b5bb7","slug":"91528812132-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में आ जाएगा राम मंदिर का निर्णय : कोकजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में आ जाएगा राम मंदिर का निर्णय : कोकजे
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
कोकजे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि ‘हमें उम्मीद है कि छह माह के अंदर राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में निर्णय हमारे पक्ष में आ जाएगा’। उन्होंने कहा कि जब तक निर्णय आएगा तब तक मंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में चल रहा मूर्ति, खंभे और पत्थर तराशने का कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। वह मंगलवार को श्री कृष्ण कृपा धाम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठे विवाद पर कहा कि जिन्ना ऐसे व्यक्ति थे जिसने डंडे के जोर पर देश का विभाजन किया। ऐसे व्यक्ति को जो लोग आदर्श मानते हों, उनकी मानसिकता का हम सम्मान नहीं करते।
उन्होंने आरक्षण पर बढ़ती राजनीति पर कहा कि जब तक देश में असमानता का भाव नहीं मिटेगा, तब तक आरक्षण समाप्त नहीं किया जा सकता। बढ़ते दलित उत्पीड़न की घटना पर कहा कि यह षडयंत्र के तहत किया जा रहा है। हजार वर्ष की गुलामी के बाद भी हिंदुस्तान का वजूद नहीं मिटा। आज भी 85 प्रतिशत हिंदू अपने पुरखों के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिन उपेक्षित लोगों को यह दलित कहते हैं, आज देश में उनकी स्थिति वैसी नहीं है जो 50-60 वर्ष पूर्व स्वतंत्रता के समय थी। इन लोगों की स्थिति में सुधार हुआ है। कोकजे ने कहा कि कुछ लोग इन लोगों को हिंदू समाज से अलग कर धर्म परिवर्तन का कार्य भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के मंसूबे विश्व हिंदू परिषद पूरे नहीं होने देगा।
..तब हम जवाब देंगे
वृंदावन। प्रवीण तोगड़िया द्वारा विहिप के समानान्तर संगठन बनाए जाने के प्रश्न पर कोकजे ने कहा कि हिंदू समाज के लिए कई संगठन और कई लोग काम कर सकते हैं। उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि जिस दिन प्रवीण तोगड़िया यह कहेंगे कि विहिप के खिलाफ हम संगठन खड़ा कर रहे हैं, तब हम जवाब देंगे।