फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   भोगांव में छात्र का अपहरण, दुकानदारों को देखकर छोड़कर भागे

भोगांव में छात्र का अपहरण, दुकानदारों को देखकर छोड़कर भागे

Sun, 03 Jun 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
भोगांव में छात्र का अपहरण, दुकानदारों को देखकर छोड़कर भागे
kidnapping - फोटो : demo pic
भोगांव। बदमाशों ने एक छात्र का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे एक स्थान पर अन्य साथियों से बातें करने लगे। इसी बीच वहां तरबूज बेचने वाले दुकानदार पहुंच गए। उनके ललकारने पर बदमाश अपहृत छात्र को छोड़कर भाग गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को सुरक्षा में लेकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी ओमकार यादव का 14 वर्षीय पुत्र बोवलिस घर से सरसों पिराने के लिए साइकिल से गांव कटरा गया था। पुलिस के अनुसार तभी एक बदमाश ने उससे पिताजी की जान पहचान की कहते हुए साइकिल ले ली। लगभग पांच सौ कदम दूरी पर जाकर बदमाश ने छात्र को आवाज देकर साइकिल ले जाने को कहा।
विज्ञापन


जब बोवलिस साइकिल लेने पहुंचा तो एक पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा निकालकर धमकाते हुए छाछा तक चलने को कहा। जब वह छाछा आ गया तभी बदमाश किसी व्यक्ति से मोबाइल फोन पर बात करने लगे। इसी बीच किशोर ने सड़क पर तरबूज बेच रहे दुकानदारों से बचाने की गुहार लगाई। दुकानदारों द्वारा ललकारे जाने पर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरबूज बेचने वालों ने किशोर के परिजनों एवं पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर को थाने ले आई। परिजनों के आने पर किशोर को उनको सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक एसआर गौतम का कहना है कि तहरीर मिल गई है मामले की जांच की जा रही है। मामला रंजिश का लगता है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed