{"_id":"5ad389844f1c1ba57f8b4a49","slug":"91523812740-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कालेज में होंगे उच्चीकृत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कालेज में होंगे उच्चीकृत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कॉलेज
- फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार का विशेष जोर है। ताकि गरीबों के प्रतिभाशाली बच्चे बिना धनराशि के बेहतर सुविधा वाले स्कूल में पढ़ें। शासन ने 84.21 लाख रुपये प्रति राजकीय विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। हालांकि यह धनराशी पुराने वित्तीय वर्ष में जारी हुई है। चयनित संस्था को उच्चीकरण करने का काम जल्द करेगी।
राजकीय आश्रम विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड में परिवर्तित किया गया था। अब राजकीय आश्रम विद्यालय में बिजली की परेशानी न हो। इसके लिए सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। विद्यालय में विद्यार्थी को शुद्ध पेयजल मिले, इसलिए सोलर वाटर हीटर, वाटर प्यूरीफायर लगेगा। एलईडी लाइटें लगेंगी। यह काम यूपी सिडको संस्था करेगी। इसलिए 84.21 लाख रुपये की धनराशि शासन ने स्वीकृत की है। वित्तीय स्वीकृति का आदेश 31 मार्च को जारी हुआ था।
राजकीय आश्रम विद्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं स्मार्ट बनाने की तैयारी है। शासन ने चार लाख 61 हजार एक सौ चौदह रुपये की दर स्वीकृत की है। फिरोजाबाद जिले का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बजीरपुर जेहलपुर चुना है। यहां प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई होगी।