फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आलू खरीद में तो पिछड़े, अब गेहूं खरीद की बारी

आलू खरीद में तो पिछड़े, अब गेहूं खरीद की बारी

Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
आलू खरीद में तो पिछड़े, अब गेहूं खरीद की बारी
wheat
एटा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की बाजार हस्तक्षेप योजना जिले में दम तोड़ गई। जिले में आलू खरीद में एक भी किसान ने रुचि नहीं दिखाई। अब गेहूं खरीद की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए तैयारियां की गई हैं। जिले में वैसे तो एक अप्रैल से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन अवकाश के चलते खरीद दो अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 93 केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसानों से 1735 रुपये प्रति कुंतल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा।

जिले में गेहूं खरीद के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 15 जून तक चलने वाली खरीद के लिए 93 केंद्र बनाए हैं। जिसके लिए शासन ने जिले को 65 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके साथ ही जिले में किसानों की दिक्कत को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। इस बार सारे केंद्रों को संबद्ध कर दिया है। कोई भी किसान जिले के किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे।
विज्ञापन


गेहूं की बिक्री करने के लिए किसान को पहले खाद्य विभाग के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एफसीएस डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही वे गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। सरकार ने समर्थन मूल्य में 110 रुपये का इजाफा करते हुए किसान को 1735 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 10 रुपये प्रति क्विंटल उतराई और छनाई के लिए अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान को गेहूं बिक्री के 72 घंटे में आरटीजीएस के जरिए खाते में भुगतान किया जाएगा। यही नहीं लघु और सीमांत किसानों के लिए दिन निर्धारित किए हैं। ऐसे किसान बुधवार और शुक्रवार को प्राथमिकता के आधार पर गेहूं बेच सकेंगे।

यह है गेहूं खरीद की तैयारी
संस्था केंद्र लक्ष्य
खाद्य विभाग 65400एमटी
पीसीएफ 6535400एमटी
पीसीयू 1514500एमटी
कर्मचारी कल्याण निगम 4 5000एमटी
यूपी एग्रो 2 2700एमटी
एफसीआई 1 2000एमटी

कंट्रोल रूम करेगा काम
जिले में गेहूं खरीद के दौरान आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान कंट्रोल रूम के नंबर 05742-238735 पर फोन करके समस्या शिकायत बता सकेंगे।


गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। हर केंद्र व्यवस्थापक को कड़े निर्देश दिए हैं। किसान बेफिक्र होकर गेहूं की बिक्री करें।
- प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed